Loading...

ब्लॉग

घर   ब्लॉग

Vivek Rai-September 09, 2022

Chikungunya: चिकनगुनिया होने के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

chikungunya-virus-Symptoms

चिकनगुनिया (Chikungunya) से हर साल काफी लोगों की मौतें होती हैं। दरअसल, कोविड-19 की तरह चिकनगुनिया बीमारी (Chikungunya Disease) भी एक वायरस से फैलती है। लोगों के शरीर में यह एडिस मच्छर के काटने की वजह से होता है। यह वायरस भी ठीक उसी तरह की लक्षण वाली बीमारी पैदा करता है, जिस प्रकार की स्थिति डेंगू बीमारी में होती है। इसके अलावा कई बीमारियों की तरह चिकनगुनिया (Chikungunya) बीमारी का भी कोई इलाज (Chikungunya Treatment) नहीं है और ना ही इसके खिलाफ अभीतक कोई टीका बना है। ऐसे में आइए जानते हैं चिकनगुनिया बीमारी के लक्षण क्या-क्या हैं और चिकनगुनिया से बचाव के उपाय क्या हैं?

चिकनगुनिया क्या है? (What is Chikungunya?)

चिकनगुनिया एक संक्रामक रोग है। वहीं चिकनगनिया बीमारी होने पर  बुखार 102 डिग्री सेल्सियस से लेकर 104 डिग्री सेल्स‍ियस तक पहुंच जाता है. इसके अलावा हाथों और पैरों पर चकत्ते बन जाते हैं। साथ ही शरीर के जोड़ों, सिर और आँखों में दर्द होता है। इस चिकनगुनिया बीमारी में बुखार आमतौर पर दो दिन से ज्यादा नहीं रहता और अचानक समाप्त हो जााता है।

आयुष्मान योजना के तहत चिकनगुनिया का FREE इलाज कराने के लिए Medpho हेल्पलाइन नंबर 88569-88569 पर कॉल करें या नीचे दिए गए फॉर्म को भरें। 

 

चिकनगुनिया के लक्षण क्या-क्या हैं? (What are the symptoms of Chikungunya?)

चिकनगुनिया बीमारी से बचने के लिए चिकनगुनिया के लक्षण (Symptoms of Chikungunya) के बारे में पता होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं चिकनगुनिया के लक्षण-

तेज बुखार: चिकनगुनिया के शुरुआती लक्षणों में से एक है तेज बुखार होना है। चिकनगुनिया की समस्या होने पर मरीज का बुखार 102 डिग्री सेल्सियस से लेकर 104 डिग्री सेल्स‍ियस तक पहुंच जाता है। वहीं बुखार हफ्तेभर या दस दिनों तक भी बना रह सकता है।

chikungunya-virus

जोड़ों में तेज दर्द: जोड़ों में तेज दर्द होना, चिकनगुनिया बीमारी का एक प्रमुख लक्षण है। जोड़ों में तेज दर्द होता है जिसकी वजह से हाथ-पैर का मूवमेंट करने में भी तकलीफ होती है। वहीं ये दर्द काफी दिनों तक बना रहता है। कुछ लोगों को जोड़ों में दर्द के साथ ही सूजन की शि‍कायत भी हो जाती है।

रैशेज या चकत्ते पड़ जाना: जरूरी नहीं है कि चिकनगुनिया से पीड़ित हर मरीज के शरीर पर चकत्ते या रैशेज पड़ें, लेकिन कुछ लोगों में ऐसे लक्षण भी नजर आते हैं। ये चकत्ते चेहरे पर, हथेली पर और जांघों पर नजर आते हैं।

चिकनगुनिया के अन्य लक्षण: तेज सिर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द, चक्कर आना और उल्टी महसूस होना भी इस बीमारी के सामान्य लक्षण हैं।

नोट: अगर ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं, तो सबसे पहले लैब से ब्लड टेस्ट कराएं और डॉक्टर से अपनी रिपोर्ट चेक कराएं।

आयुष्मान योजना के तहत चिकनगुनिया का FREE इलाज कराने के लिए Medpho हेल्पलाइन नंबर 88569-88569 पर कॉल करें या नीचे दिए गए फॉर्म को भरें। 

 

चिकनगुनिया से बचाव के उपाय (Treatment of Chikungunya)

चिकनगुनिया वायरस की वजह से होने वाली बीमारी है। वहीं चिकनगुनिया इंफेक्टेड Aedes मच्छरों के काटने से फैलता है। ऐसे में चिकनगुनिया से बचने के (Chikungunya Treatment) लिए यह बेहद जरूरी है कि आप-

  •   अपने आसपास साफ-सफाई रखें।
  •   मच्छरों के काटने से खुद को बचाएं।
  •   पूरी बाजू की शर्ट पहनें या हो सके तो अपने पूरे शरीर को ढंक कर रखें।
  •   मच्छरदानी लगाकर सोएं।

चिकनगुनिया से बचाव और इलाज कैसे करें?(Prevent & Treat Chikungunya)

  •   चिकनगुनिया की कोई दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें।
  •   खुद से इलाज करने से बचें और कोई भी दवा न खाएं।
  •   घर पर रहें और जितना ज्यादा हो सके आराम करें।
  •   ज्यादा से ज्यादा लिक्विड का सेवन करें।
  •   उन चीजों को ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, जिनसे विटामिन सी मिले।
  •   बहुत अधिक ऑयली और स्पाइसी खाने से परहेज करें।
  •   नारियल पानी और सब्ज‍ियों के सूप का सेवन करें।  
  •   आइस पैक को तौलिए में लपेटकर हल्के हाथों से जोड़ों पर रखें और दबाएं, इससे दर्द कम होगा।

आयुष्मान योजना के तहत चिकनगुनिया का FREE इलाज कराने के लिए Medpho हेल्पलाइन नंबर 88569-88569 पर कॉल करें या नीचे दिए गए फॉर्म को भरें। 

 

ब्लॉग में दी गई तथ्यों की पुष्टि 
डॉ. राहुल शर्मा, जनरल फिजिशियन (एमबीबीएस)

Frequently Asked Question ( FAQs)

1. चिकनगुनिया के क्या-क्या लक्षण होते हैं?

चिकनगुनिया के निम्नलिखित लक्षण होते हैं-

  • अचानक तेज बुखार आना।
  • जोड़ों में दर्द होना।
  • मांसपेशियों में दर्द होना।
  • सिरदर्द, मतली आना।
  • थकान, त्वचा पर लाल चकते आना।

2. चिकनगुनिया कितने दिन तक रहता है?

चिकनगुनिया का मुख्य लक्षण जोड़ों में दर्द होना और बुखार है। वहीं बुखार दो दिनों से दो सप्ताह तक रहता है, लेकिन कई बार रोगी 6 महीने से लेकर साल दो साल तक भी इस बीमारी के प्रभावों का शिकार रहता है। यह वायरस शरीर को कमजोर कर देता है़।

3. चिकनगुनिया में क्या खाना चाहिए?

ज्यादा से ज्यादा मात्रा में विटामिन-C और विटामिन-E का सेवन करने से चिकनगुनिया का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही आप अमरूद, पीली शिमला मिर्च और कीवी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा, तरबूज़ और संतरे जैसे फलों आदि से दूर रहें। वहीं, आप सेब और कच्चे केले खा सकते हैं।

4. चिकनगुनिया के मरीजों को डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

चिकनगुनिया, कुछ दिन तक परहेज करने से या घरेलू उपचार का पालन करने से ठीक हो जाता है। यदि नियमित रूप से परहेज एवं घरेलू उपचार करने पर भी बुखार कम न हो, और शरीर में दर्द बढ़ जाए तो रोगी को तुरन्त डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए।

आयुष्मान योजना के तहत FREE सर्जरी कराने के लिए 88569-88569 पर कॉल करें