ब्लॉग
Juli Kumari-August 02, 2022
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में शामिल बीमारियां
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार उन लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देती है जो लोग स्वास्थ्य पर खर्च करने में असमर्थ हैं। इस योजना के तहत हर गरीब परिवार को सालाना 5 लाख रुपय तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है, अब ये 5 लाख का खर्च चाहे परिवार के एक व्यक्ति पर हो चाहे अनेक। आयुष्मान कार्ड (ayushman card) में हजारों बीमारियों का इलाज (Surgeries Covered Under Ayushman) शामिल किया गया है, ये सुविधा उन लोगों को मिलती है जो स्वास्थ्य पर खर्च करने में असमर्थ हैं।
बता दें कि, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी का कहना है कि आयुष्मान योजना (Ayushman yojna) के अंदर हज़ारों मिडिकल प्रोसिजर को शामिल किया गया है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मरीजों को ऐसी सर्जरी या इलाज करवानी पड़ती है जो इस योजना में कवर नहीं होते हैं, इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति अनस्पेसिफाइड सर्जिकल प्रोसिजर कैटेगरी के तहत रजिस्ट्रेशन करावा कर अपना इलाज करा सकते हैं।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में शामिल बीमारियां (Surgeries & Specialities Covered Under Ayushman Card)
आयुष्मान योजना ते अंतर्गत कुल 1,354 प्रकार की बीमारियों का इलाज शामिल किया गया है, इसमें हरेक बीमारी के इलाज पर आने वाले खर्च की लिमिट भी तय की गई है इसलिए इसे Health Benefit Packages (HBP) के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना में शामिल किए गए बीमारियों की लिस्ट नीचे दी गई है-
S. No. |
Speciality |
Number of Packages |
1 |
बर्न्स प्रबंधन |
12 |
2 |
हृदय संबंधित इलाज |
39 |
3 |
कार्डियो-थोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी |
92 |
4 |
आपातकालीन पैकेज (देखभाल के लिए 12 घंटे से कम रुकना पड़ता है) |
4 |
5 |
दवाइयां |
72 |
6 |
इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजी |
15 |
7 |
चिकित्सा ऑन्कोलॉजी |
52 |
8 |
सामान्य शल्य चिकित्सा |
253 |
9 |
मानसिक विकार पैकेज |
17 |
10 |
नवजात देखभाल पैकेज |
10 |
11 |
न्यूरोसर्जरी |
83 |
12 |
नेत्र विज्ञान |
42 |
13 |
प्रसूति एवं स्त्री रोग |
79 |
14 |
ओरल एंड मैक्सिलोफ़ेसियल सर्जरी |
9 |
15 |
ओटोरहिनोलारिंजोलॉजी |
94 |
16 |
बाल चिकित्सा चिकित्सा प्रबंधन |
102 |
17 |
बाल चिकित्सा चिकित्सा प्रबंधन |
34 |
18 |
विकिरण कैंसर विज्ञान |
14 |
19 |
सर्जिकल ऑन्कोलॉजी |
48 |
20 |
यूरोलॉजी |
161 |
21 |
पॉलीट्रामा |
12 |
22 |
प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी |
9 |
23 |
हड्डी रोग |
101 |
24 |
बाल चिकित्सा कैंसर |
38 |
25 |
अनिर्दिष्ट सर्जिकल पैकेज |
1 |
Total |
1,393 |
1354 प्रकार की बीमारियों के अलावा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (pradhan mantri jan arogya yojana) के स्वास्थ्य कवरेज में और भी कई सुविधाएं शामिल की गई हैं जैसे-
- लाभार्थियों के अस्पताल में भर्ती होने से संबंधित सभी लागतों को कवर किया जाता है।
- अस्पताल में भर्ती होने से पहले चिकित्सा परीक्षण, उपचार और परामर्श
- दवाईयों की आपूर्ति
- लैब टेस्ट
- रहने की सुविधा
- खानपान से संबंधित सुविधाएं
Medpho द्वारा आयुष्मान योजना के तहत FREE सर्जरी करवाने के लिए 88569-88569 पर कॉल करें।
Frequently Asked Question ( FAQs)
1.प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के क्या फायदे हैं?
इस योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को फ्री सर्जरी के साथ-साथ चिकित्सा, दवाओं की आपूर्ती और 1354 मेडिकल पैकेज की सुविधाएं मिलती हैं।
2. क्या आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज करवाया जा सकता है?
अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आप सरकार द्वारा सूचीबद्ध किसी भी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं। इलाज को और आसान बनाने के लिए आप मेडफो हेल्पलाइन नंबर 88569-88569 पर कॉल कर सकते हैं।
आयुष्मान एक्सपर्ट हेल्पलाइन
3. आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है, इसके लिए आपको नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है।
सर्जरी से संबंधित जानकारी के लिए आप मेडफो हेल्पलाइन नंबर 88569-88569 पर कॉल कर सकते हैं क्योंकि मेडफो 100% सर्जरी की गारंटी देता है।

